मेरठ। एलेक्जेन्डर एथलेटिक क्लब और उत्तर प्रदेश बिलियर्डस व स्नूकर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में आगामी 10 जुलाई से नार्दन इंडिया स्नूकर ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश के कई नामी-गरामी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल 17 जुलाई को खेला जाएगा। क्लब परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में हर रोज 10-12 मैच खले जाएंगे। लखनऊ, बरेली, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ आदि शहरों से खिलाड़ियों की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की उम्मीद की जा रही है।