फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जीएसटी विभाग ने नहीं भेजा कोई नोटिस: संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता

Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2026 05:32 PM IST

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में जीएसटी विभाग से व्यापारियों को कॉल आने की खबर के बाद बाजार में खलबली मच गई थी। इस मामले को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के साथ संघ के पदाधिकारी और व्यापारी जीएसटी विभाग पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। नवीन गुप्ता ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से बातचीत में स्पष्ट हुआ कि जीएसटी विभाग की ओर से किसी भी व्यापारी को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कॉल करने की बात पर अधिकारियों ने साफ जवाब नहीं दिया। वहीं धरने पर बैठी महिलाओं और व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की चर्चाओं पर नवीन गुप्ता ने कहा कि शांतिपूर्वक धरना देना सभी का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि धरने में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है, बल्कि सभी स्थानीय व्यापारी हैं जो महिलाओं के समर्थन में वहां पहुंच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें