मेरठ। हिंदू स्वाभिमान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अमित भारद्वाज बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एमडीए उपाध्यक्ष को सौंपा। इस दौरान पंडित अमित भारद्वाज ने ज्ञापन देते हुए बताया कि चार माह से अवैध कालोनी और अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बावजूद भी भ्रष्टाचार के कारण कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई जिससे रोहटा रोड स्थित शिव कुंज कॉलोनी, बागपत रोड स्थित श्रीजी कुंज कॉलोनी, हापुड़ रोड स्थित अलीपुर में पंकज चौधरी द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इन सभी जगह पर विभाग के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिपिता के कारण कोई भी ठोस प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रहे है। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मेड कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।