मेरठ में बुधवार को हुई बारिश में शहर में हुए जल भराव की स्थिति को देखने के लिए जिलाधिकारी और कमिश्नर ने जल भराव के गंदे पानी में घुसकर स्थिति का जानकारी ली। ऐसे में नगर निगम ने बृहस्पतिवार को मेट्रो प्लाजा चौराहे के नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को तोड़ा जिससे कि आसानी से सफाई हो सके।