फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, नकदी व जेवर लूटने का आरोप

मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड रोड पर स्पोर्ट्स ट्रॉफी की दुकान में घुसकर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, मारपीट और नकदी व जेवर लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शुक्रवार को अविनाश पांडे से शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि सूरजकुंड रोड पर उनकी ज्वेलर्स और स्पोर्ट्स ट्रॉफी की दुकान है, जिसके पीछे गोदाम बना हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम में चार महिला कर्मचारी खाना खा रही थीं। आरोप है कि लोकेश, राकेश, ममकेश, आकाश, राहुल, विकास समेत अन्य लोग जबरन गोदाम में घुस आए और महिला कर्मचारियों पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और शिकायतकर्ता महिला व उसके बेटों को भी पीटा। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर दुकान से करीब 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन और दो अंगूठियां भी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें