फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गये मेट्रोचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हाईवे किनारे नग्न अवस्था में मिला शव

मेरठ। मेरठ के न्यू मिनाक्षीपुरम निवासी मिनी मेट्रोचालकअंकित उर्फ आदि गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी दिव्या और भाई अंकुर ने अपने परिजनों के साथ मवाना थाने पहुंचकर मृतक अंकित के तीन दोस्तों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की पत्नी दिव्या ने बताया कि अंकित को उसके दोस्त जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए थे। अगले दिन अंकित का शव मवाना हाईवे पर पुलिस चौकी के पास नग्न अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि शिवम, सूरज और रोहन जाट व 4-5 अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अंकित की हत्या की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें