फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में शुरू हुआ दो दिवसीय अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टलरी मजदूर महासंघ का संयुक्त त्रिवार्षिक अधिवेशन

मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टलरी मजदूर महासंघ का दो दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। इस अधिवेशन में नागपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान करने के साथ हुआ। अधिवेशन में पिछले तीन वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें