मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकी पर बुधवार शाम एक युवक चढ़ गया। जानकारी मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना फ्लैश होते ही दमकल विभाग की टीम भी आ गई। रात तक युवक को टंकी से उतार लिया गया। फायरकर्मी ने बताया कि युवक का कहना है कि वह बिहार का है और परिवार की कोई टेंशन थी, जिसके बाद वह टंकी पर चढ़ गया था।