मेरठ में वैश्य समाज की महिलाओं ने सूरजकुंड रोड स्थित प्राचीन सरस्वती मंदिर में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का आयोजन किया। रुद्राभिषेक मंदिर के पुजारी पंडित हरिहर झा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य समाज संस्था के संस्थापक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया।