फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुजफ्फरपुर खूंटी गांव के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर खूंटी में एक खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें