दिल्ली रोड मोहकमपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में अमर उजाला द्वारा दान का सुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बुधवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी व बीडीएस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनुज शर्मा द्वारा आश्रम में रह रहे लोगों को गर्म कपड़े, अन्य सामग्री वितरित की गई।