नौचंदी मेले का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक झूले का चलते समय गेट खुल गया। वह गेट झूले के खंभे में टकराने लगा। जिससे भयंकर आवाज शुरू हो गई। झूले में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मच गई। कर्मचारियों ने जैसे तैसे करके झूले को बंद कराया। यह वीडियो मेरठ के नौचंदी मेले का बताया जा रहा है, लेकिन जिला पंचायत के साथ ही पुलिस ने भी इस वीडियो को कहीं और का बताया है। पुलिस का कहना है कि पड़ताल कर ली गई है, यह वीडियो नौचंदी मेले का नहीं है।