सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा के चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर जबरदस्त जाम की स्थिति बन गई। हालात ऐसे रहे कि सामान्य दिनों में पांच मिनट में तय होने वाला सफर लोगों को करीब आधे घंटे में पूरा करना पड़ा। गढ़ रोड, हापुड़ अड्डा , बेगमपुल, तेजगढ़ी, मेडिकल और अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन लंबी कतारों में रेंगते नजर आए। गई।