मेरठ शहर की सड़कों पर जाम और अतिक्रमण की मिल रही शिकायतों को एक बार फिर एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार सुबह ही कचहरी से शुरू किए अभियान के तहत वाहनों की विशेष चेकिंग की। इसके अलावा सड़क दोनों और आंड़े तिरछे खड़े वाहनों का चालान काटा। अचानक चलाए गए अभियान को लेकर लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसपी यातायात ने पैदल ही कचहरी परिसर से होते हुए बेगमपुल पहुंचे जहां यातायात नियमों को तोड़ने वालों को यातायात का पाठ पढ़ाया साथ ही दोबारा लापरवाही करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी। इस बीच रांग साइड आने जाने वाले वाहनों के चालान भी काटे।