सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेंट्रल मार्केट में अवैध दुकानों को ध्वस्त किए जाने के आदेश पर अब व्यापारियों में दहशत साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इसको लेकर बुधवार को व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों ने बैठक की और इस कार्रवाई को लेकर अफसोस जताया। व्यापारियों का कहना था कि अगर उनके प्रतिष्ठानों को तोड़ा गया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल, निमित्त जैन, आकाश बंसल, मोहित, सोनू, अमित, राहुल कुमार, सतीश चंद्र,अरविंद शर्मा, विवेक आदि व्यापारी मौजूद रहे।