मेरठ में एक लाख से अधिक परिवारों की रोज़ी-रोटी पर बन आए संकट को लेकर व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारी टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। समिति के जिला अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महामंत्री निमित्त जैन और कोषाध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में चल रहे इस धरने को अब एक बड़ा समर्थन मिल गया है। व्यापारियों ने घोषणा की कि वे 17 दिसंबर को हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में प्रस्तावित मेरठ बंद में पूर्ण सहयोग देंगे। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, मांगा सहयोग देर शाम सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर में धरने पर बैठे व्यापारियों के बीच अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उन्होंने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर व्यापारियों से सहयोग देने की अपील की। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा, वासु वस्त, राजेंद्र राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।