मेरठ के शास्त्रीनगर में जलभराव के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। नई सड़क के व्यापारियों का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्य कई महीनों से धीमी गति से चल रहे हैं। उनका आरोप है कि समय पर काम पूरा हो जाता तो जलभराव की समस्या से बचा जा सकता था। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्य पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों को मौके पर बुलाकर विरोध जताया जाएगा।