मेरठ कचहरी को ईमेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हो गई। पूरे कचहरी परिसर को खाली कराया गया, इसके बाद सघन चेकिंग की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड समेत भारी पुलिस बल और एलआईयू टीम ने कचहरी में चेकिंग की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन चेकिंग के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि ईमेल द्वारा भेजी गई धमकी की जांच की जा रही है।