मेरठ के गांव दूधली में बीती रात बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दो सगे भाइयों समेत तीन घरों से करीब 4.25 लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान परिवार के लोग घर के अंदर सोते रहे। चोर खिड़की के रास्ते राहुल और सुमित के घर में दाखिल हुए और अलमारियों व तिजोरियों से करीब तीन लाख रुपये नकद और 10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद इंद्रपाल के घर से 50 हजार रुपये और प्रदीप के घर से 75 हजार रुपये नकद व 10 तोले सोने के जेवरात पार कर दिए। सुबह परिवार के लोगों के जागने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।