मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 2 में बुधवार तड़के हनुमान मंदिर में चोरी से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर रुपए चुरा लिए, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त का प्रयास किया।