कस्बा सिवाल खास में शुक्रवार दोपहर में दो दुकानों का गल्ला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख बीस हजार रुपए चोरी कर लिये। फिरोज उर्फ सोनू की कोल्डड्रिंक की दुकान और उसके सामने ही कस्बा निवासी शाहरुख की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में चोरी की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।