फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरूरपुर के कई गांवों के लिए काल बन रहा हिंडन नदी का पानी, पनप रहीं जानलेवा बीमारियां

मेरठ में सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग, कस्बा हर्रा व खिवाई से होकर गुजरने वाली हिंडन नदी में बहता जहरीला पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन रहा है। जितना खूबसूरत इस नदी का इतिहास रहा है लेकिन वर्तमान में स्थिति बड़ी खतरनाक है। हिंडन का पानी दूषित होने से नदी के तट के पास बसे गांव में जानलेवा बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने हिंडन को स्वच्छ बनाने के लिए कई बार आवाज उठाई, लेकिन सिस्टम के आगे उनकी एक नहीं चली। एक समय था जब यह नदी ग्रामीणाें की रोजमर्रा जिंदगी के अहम होती थी। ग्रामीण इस नदी से अपने पशुओं को नहलाने पानी पिलाने व खेतों की सिंचाई के साथ किसान पीने के पानी में भी इस्तेमाल करते थे। कुछ ही सालों में फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले पानी इस नदी का इतिहास ही बदल कर रख दिया। देखिए सरूरपुर से अमर उजाला संवाददाता रुहाब आलम की यह रिपार्ट

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें