मेरठ के योग संस्कृति समिति द्वारा नववर्ष, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। समिति की सदस्य सुनंदा मुकेश ने बताया कि यह समिति का वर्ष का पहला कार्यक्रम है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात समिति के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। कार्यक्रम के दौरान तुलसी पूजन भी किया गया। इस अवसर पर कंचन बतला ने समिति की गत वर्ष की गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की।