नववर्ष के पहले दिन बाबा ओघड़नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल की शुरुआत भोलेनाथ के दर्शन के साथ करने के लिए शिवभक्त सुबह से ही लंबी कतारों में लग गए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करते नजर आए। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस व्यवस्था द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, जिससे दर्शन सुचारु रूप से चलते रहे।