मेरठ के मवाना नगरीय निकायों में दूषित पेयजल से जनित रोगों की रोकथाम एवं आम जनमानस को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति किये जाने के लिए नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियन्ता कर्मचारियों व सभासदों के साथ बैठक की। जिसमें नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था को ठीक प्रकार से चलाये जाने हेतु जलकल विभाग के अवर अभियन्ता अमित श्रीवास्तव को कडे निर्देश दिये गये। पालिका अध्यक्ष ने नगर के फलावदा रोड पर मस्जिद वाली गली व मोहल्ला मुन्नालाल में आ रहे गन्दे पानी की पानी की लाईन को तत्काल सफाई कराकर ठीक कराने के निर्देश दिए।