ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर के मध्य गंग नहर किनारे करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक सड़क नीचे की ओर धस गई थी। जहां पर रात के समय कई बड़े हादसे होने से बच गए जिसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी और थाना पुलिस द्वारा वहां पर बेरीकेटिंग लगाया गया। परंतु एक सप्ताह के बाद भी इस डबल लाइन मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे यहां पर हादसे से की संभावना बनी हुई है।