फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगानगर में शुरू हुआ फुटबॉल का महासंग्राम, 19 टीमें दिखा रहीं दम

मेरठ के गंगानगर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को डेल्टा मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। मुख्य अतिथि एमएफए के अध्यक्ष गौरव कुमार, ललित पंत ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और शुभकामनाएं दी। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के शारीरिक विभागाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि 3 दिवसीय टूर्नामनेट में कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रहीं है। अंडर-17 ब्वॉयज वर्ग के मुकाबले हो रहे हैं। पहले दिन कुल पांच मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मुकाबला सीवीपीएस और सेंट फ्रांसिस, दूसरा मुकाबला आईपीएस -बी और आईआईएमटी बोर्डिंग, तीसरा मैच विद्या ग्लोबल और आर्यन स्कूल, चौथा मैच डीपीएस और सत्यकाम और पांचवां मुकाबला केएल और आईपीएस -जी टीम के बीच होगा। रेफरी पैनल में राहुल कुमार, आकाश भटनागर और दानिश अहमद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें