मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सराय खादर में मौजूद शिव मंदिर में भगवान श्री राम दरबार एवं साई बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गांव में स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, पुनीत, अवनीश, आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।