मेरठ में घने कोहरे ने शहर और देहात को अपने आगोश में ले लिया। मवाना में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य रही। घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी रही। ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है, साथ ही शीतलहर चलने से कंपकंपी वाली ठंड का अहसास होने लगा है।