उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेरठ के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने समायोजन 3.0 में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। धरने में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में कई स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे शिक्षकों में रोष है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर त्रुटियों को जल्द सुधारा जाए। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार, महामंत्री अनुज कुमार शर्मा, संरक्षक राकेश तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, प्रदीप पूनिया, शैलेंद्र सिंह और धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद रहे।