मेरठ के सरधना रोड पर ढाबे के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार वैन ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सैनिक विहार निवासी विक्रांत राणा (26) की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे की वीडियो ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।