फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत किया थाने का भ्रमण

मेरठ के मवाना में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत वार्डन पूनम शर्मा के साथ मवाना थाने का शैक्षिक भ्रमण किया।महिला हेल्प डेस्क प्रभारी इंदु रानी ने छात्राओं को थाने से संबंधित जानकारी दी।और छात्राओं को थाने में मुकदमा दर्ज करने, रजिस्टर का रख रखाव, माल खाने की देखरेख समेत थाने पर होने वाली प्रक्रियों को समझाया, मिशन शक्ति प्रभारी दरोगा ने महिला हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी। छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी और मिशन शक्ति प्रभारी ने जवाब देकर छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान दरोगा प्रीति शर्मा, राखी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें