ईस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा विकसित भारत विषय पर पोस्टर और स्लोगन को हाथ में लेकर एनसीसी कैडेट्स ने रोड शो किया। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने हरी झंडी दिखाने के साथ रैली का शुभारंभ किया। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन से आए हवलदार मुकेश कुमार ने बच्चों को विकसित भारत में कैडेट्स का क्या योगदान है, इसके बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अंबिका देवी ने किया।