मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में घर के बाहर गाली-गलौज और हुड़दंग कर रहे युवक को रोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि जब पीड़ित ने युवक को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उससे मारपीट कर दी और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित महिला शाहना ने आरोप लगाया कि वो घर पर अकेली थी, जिनके घर के बाहर कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने अपने पति को कॉल करके बताया। आरोप है कि उनके पति के विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी।