मेरठ में लंबे समय बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मेरठ के सात सीओ के सर्किल बदल कर नया सर्किल दिया है। जिसमें सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार को सीओ सरधना, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल को सीओ मवाना बनाया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन को कोतवाली सर्किल का भार सौंपा गया है। सीओ नवीना शुक्ला को क्राइम कार्यालय से सीओ कैंट की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अभिषेक पटेल को सीओ मवाना से सीओ यातायात, महिला थाना और एएचटीयू बनाया गया। सीओ कैंट संतोष सिंह को सीओ क्राइम कार्यालय का भार सौंपा गया है। जबकि सीओ सौम्या अस्थाना को मेरठ में थानों के सर्किल का पहला चार्ज मिला है, जिसमें उनको सीओ ब्रह्मपुरी बनाया गया है, इससे पहले वो सीओ यातायात, महिला थाना और एएचटीयू थी।