फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह, एसएसपी अविनाश पांडे ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

मेरठ पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडे ने सामाजिक एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर भेदभाव कर छोटे स्वार्थों की पूर्ति के लिए समाज में जहर घोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। निष्पक्षता और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी एसएसपी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर लोगों के बीच दूरी पैदा करने के प्रयास समाज के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कानून-व्यवस्था के साथ विश्वास बनाए रखना जरूरी उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी तरह का तनाव पैदा होने पर पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम रखना भी जरूरी है। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में भी योगदान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें