वसंत पंचमी पर मेरठ समेत आसपास के जिलों में पतंगबाजी की परंपरा है। शुक्रवार को वसंत पंचमी पर पूरे दिन बारिश के चलते पतंगबाजी नहीं हो सकी। केवल शाम के समय कुछ देर बारिश रुकने पर पतंगबाजी का मजा लोगों ने लिया। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में वीकेंड और सोमवार को 26 जनवरी की छुट्टी होने के चलते तीनों दिन बढ़िया पतंगबाजी होने का अनुमान है।