फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पैरा नेशनल में शॉटपुट खिलाड़ी रिया सिंह की हैट्रिक, गोल्ड जीतकर लौटी रिया का हुआ ज़ोरदार स्वागत

Mohd Mustakim Updated Sun, 22 Mar 2026 04:25 PM IST

भुवनेश्वर में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स में हैट्रिक लगाते हुए इस बार गोल्ड जीतकर लौटी शॉटपुट खिलाड़ी रिया सिंह का ज़ोरदार स्वागत हुआ। ढोल नगाड़ों और फूलमाला के साथ रिया की जीत का जश्न मनाया गया। पांडव नगर डी ब्लॉक की रहने वाली रिया सिंह ने 2018 में एथलेटिक्स शुरू की। 2022 में अपना गेम बदला और शॉटपुट में अपनी किस्मत आजमाई। जिसमें रिया ने लगातार तीसरी बार पैरा नेशनल गेम्स में मेडल जीता। रिया के पिता अंशुमन सोलंकी एक ट्रैवल कंपनी में ड्राइवर का काम करते हैं। जबकि माता साक्षी सोलंकी घर-घर काम कर परिवार चलाती हैं। जबकि रिया की छोटी बहन दिया भी हैमर थ्रो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। रिया ने बताया कि उसका उद्देश्य पैरा एशियन गेम्स और पैरा ओलंपिक गेम्स में गोल्ड लाकर देश का नाम रोशन करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें