फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद निःशुल्क लड़ेंगे सेंट्रल मार्केट का केस

मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों और महिलाओं के आगे एक उम्मीद की किरण जागी है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने बताया की पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में निशुल्क यानी प्रो बोनो तौर पर केस लड़ेंगे और उनकी बात रखेंगे। सुदीप जैन ने बताया कि उन्होंने सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर सेंट्रल मार्केट प्रकरण की तस्वीर और व्यापारियों की परेशानी को उनके सामने रखा था, जिसके बाद सलमान खुर्शीद इस मामले में केस लड़ने के लिए तैयार हो गए। सलमान खुर्शीद से मुलाकात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता और सेंट्रल मार्केट व्यापारी अंजनेय सिंह, राहुल मलिक और भविष्य मखीजा भी पहुंचे थे। सुदीप जैन ने बताया कि जल्द ही कोर्ट में रिट दायर कर इस मामले में अग्रिम सुनवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें