सखियां क्लब की ओर से तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीज क्वीन नेहा त्यागी, साक्षी साहनी और सोनिया वाधवा रहीं। क्लब की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर शिल्पी शताक्षी शर्मा, आरती कौशिक, रुचि, नीरज रस्तोगी, नीति, नकुल रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा।