बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि प्रेषित की। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया समेत सभी ने उनके विचारों को याद किया।