फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, परखीं तैयारियां

सहारनपुर में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड हुई। इस दौरान एसएसपी आशीष तिवारीने परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों के अनुशासन, समन्वय, कदमताल और समस्त तैयारियों को बारीकी से परखा गया। एसएसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए परेड को और अधिक सुसंगठित व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, ऐसे में कार्यक्रम का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और सुव्यवस्था के साथ किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, ताकि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सफल और यादगार बन सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें