मेरठ में अनुसूचित जाति के लोगों से कथित गाली-गलौज के वीडियो वायरल होने के मामले में शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति के लोगों ने विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने टीपी नगर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर ब्रह्मपुरी सीओ कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना है कि मामले में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।