उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में लोकार्पण किया। इस दौरान हरदोई में हुए इस कार्यक्रम का मेरठ में लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह समेत तमाम भाजपा जनप्रतिनिधि और मेरठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सहित लोगों ने शामिल होकर इस लाइव प्रसारण को देखा और इस गंगा एक्सप्रेसवे का स्वागत किया।