गाजियाबाद निवासी मनीषा अपने पति सोनू और चार साल के बेटे विनय के साथ हरिद्वार से जल लेकर चली थी। मेरठ में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मनीषा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. रजनी रानी ने डिलीवरी कराई। मनीषा ने बेटे को जन्म दिया, दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।