दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर परिसर में बारिश के कारण हुए जलभराव से एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे ट्रांसपोर्ट नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल होने पर लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। नगर निगम की टीम टैंकर और मोटर की मदद से बिजलीघर परिसर से पानी निकालने में जुटी है।