फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाहर तालाब की सफाई, अंदर गलियां बनी तालाब, पानी की निकासी रुकने से बदतर हालात

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के लावड़ -मसूरी मार्ग स्थित खरदौनी गांव में मार्ग किनारे तालाब की सफाई का कार्य चल रहा है, जिस कारण तालाब में होने वाले गंदे पानी की निकासी को रोक दिया गया है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण गांव की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं हैं, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण, स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर गुजर रहें हैं। वहीं, लावड़ -मसूरी मार्ग पर गंदा पानी आने के कारण मार्ग में गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, साथ ही उनके कपड़े भी गंदे हो रहें हैं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई में तेजी लाने की मांग की, ताकि जल्द समस्या से छूटकारा मिल सके। प्रधान सनव्वर चौहान का कहना है कि सफाई कार्य शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों को बता दिया गया था कि पानी का कम उपयोग करें, लेकिन कुछ ग्रामीणों अधिक मात्रा में पानी बहाया, जिस कारण समस्या उत्पन हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें