फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: स्नूकर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में ऑल इंडिया ओपन स्नूकर चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। इसमें महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मैच अलीगढ़ के अदीब और कानपुर के जतेंद्र सिंह के बीच हुआ, जिसमें अदीब ने 3-1 से मुकाबला जीता। दूसरे मैच में मेरठ के करण अरोरा ने स्पर्श को 3-2 से हराया। तीसरे मैच में मुरादाबाद के देव सिंह ने लखनऊ के शोभित श्रीवास्तव को 3-0 से हराया। चौथे मैच में मेरठ के आयुष ने दिल्ली के रविश अरोड़ा को 3-2 से हराया। पांचवें मैच में दिल्ली के नितीश ने डॉ. राजन को 3-1 से हराया। छठे मैच में जम्मू कश्मीर के शाद खान ने ध्रुव को 3-1 से हराया। सातवें मैच में जम्मू कश्मीर के वसीम इकबाल ने हिमाचल के प्रदुमन शर्मा को 3-0 से हराया। आठवें मैच में काकरान माजिद ने हरियाणा के शौमीन को 3-1 से हराया। नौवें मैच में पंजाब के सौरभ ने दीपांशु को 3-1 से हराया। रविवार को सुबह 11 बजे मैच की शुरुआत हुई। दूसरे दिन के खेल जारी रहे। इस दौरान विपिन अग्रवाल, अमित संगल, संजय शर्मा, कोणार्क बंसल, अंशुल अग्रवाल, पीके गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें