फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शहीद मंगल पांडे कॉलेज में देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता, कैडेट्स ने बिखेरी प्रतिभा

मेरठ के शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनसीसी इकाई और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 12 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से हुआ। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने ‘देश रंगीला’, ‘ऐसा देश है मेरा’, ‘ए वतन ए वतन’ समेत विभिन्न देशभक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में कैडेट वर्णिका ने प्रथम, अंडर ऑफिसर आंचल ने द्वितीय तथा कैडेट खुशी और अनुराधा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संगीत विभाग की डॉ. शालिनी वर्मा और समाजशास्त्र विभाग की डॉ. मनीषा भूषण रहीं। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई और लता मंगेशकर कल्चरल क्लब को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कैडेट्स को आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन कैप्टन प्रो. लता कुमार ने किया। इस दौरान प्रो. मंजू रानी, डॉ. राधा रानी, प्रो. अनुजा गर्ग, प्रो. गीता चौधरी और डॉ. निरूपमा मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें