मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप के गेट पर पुलिस ने ताले डलवाकर बंद कर दिया। थाना पुलिस लगातार गश्त कर रही है। बता दें कि लिसाड़ीगेट के दूसरे समुदाय के युवक की शादी गंगानगर की हिंदू युवती से आज शुक्रवार को होनी थी। मगर हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पैराडाइज मंडप संचालक ने बुकिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पैराडाइज में ही आज हिंदू महापंचायत का ऐलान किया था। इसके लेकर पुलिस प्रशासन और इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गया। पैराडाइज पर ताला जड़ दिया गया।